गंगा घाट छठ महापर्व के लिए सजधज कर तैयार

संवाददाता – पंकज कुमार

बाढ़ – बाढ़ अनुमंडल के सभी गंगा घाट छठ महापर्व के लिए सज धज कर छठ-व्रतियों के इंतजार में हैं। बता दें कि छठ महापर्व को लेकर बाढ़ अनुमंडल के सभी गंगा घाटों को साफ सफाई के साथ करीने से सजाया गया है। छठ व्रतियों को कोई तकलीफ न हो इसकी मुकम्मल व्यवस्था नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है। घाटों पर की गई साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्था से स्थानीय लोग खुश नजर आ रहे हैं। बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल के शहरी क्षेत्रों में कुल घाटों की संख्या 213 है। सभी घाट छठ महापर्व के लिए इस समय सजधज कर तैयार हैं। सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी तथा फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही सभी घाटों पर गोताखोर तथा प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम और बिजली विभाग से लाइनमैन, कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रमुख घाटों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। साथ में मौके पर मेडिकल टीम के द्वारा कोरोना टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *