संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – बेतिया, गोपालगंज और समस्तीपुर में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत मामले में कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है कि, क्या शराबबंदी के बाद सीएम हाउस में मोटी रकम पहुंच रही है? जब बिहार में शराबबंदी है तो आखिर यह शराब बंदी क्यों नहीं सफल हो पा रही है? उन्होंने आगे कहा कि क्या सरकार शराबबंदी के नाम पर लोगों को जहरीली शराब पीने पर मजबूर कर रही है? आज लोग दोगुने-तीनगुने दाम पर अवैध रूप से शराब खरीद रहे हैं। पंचायत चुनाव में धड़ल्ले से शराब पड़ोसी जा रही है। क्या सरकार को यह सब पता नहीं है?