महापर्व छठ का चढ़ा परवान

संवाददाता – मुन्ना शर्मा

मोकामा – आज मंगलवार चार दिवसीय महापर्व छठ का दूसरा दिन है। छठ व्रती खरना की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने गंगा के पवित्र जल में आस्था की डूबकी लगाई और खरना के लिए गंगा जल अपने-अपने घर ले गए। सूर्य उपासना के इस महापर्व को लेकर मोकामा का पूरा इलाका भक्ति भाव में डूब चुका है। हर तरफ छठ की रौनक देखी जा रही है। लोगों का उत्साह भी परवान चढ़ रहा है। दूसरी ओर मोकामा का तमाम गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही कमी से कारण दलदल की भी स्थिति है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छठ व्रतियों के समक्ष गंगा किनारे बना दलदल चिंता का विषय है। वैसे, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गंगा घाटों को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *