संवाददाता – औरंगाबाद
औरंगाबाद – औरंगाबाद प्रखंड मुख्यालय देव के भवानीपुर पंचायत के बेलसरा गांव वार्ड नं 6 से अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुँच चुके 91 वर्षीय बुजुर्ग अनिरुद्ध सिंह ने वार्ड प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। मौके पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज की तारीख में जो भी जन प्रतिनिधि चुने जाते हैं, वे इलाके का कम लेकिन अपना विकास ज्यादा करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभी तक पिछड़े इस पंचायत के तेजी से विकास करने का संकल्प लिया है। इसी कारण उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में दो दो हाथ करने को बेताब हैं। इधर वार्ड प्रत्याशी के समर्थन में आए ग्रामीणों ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, इससे पहले इनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि वे वैसा ही प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं, जो इनके इलाके का तेजी से विकास कर सके।