गायब पप्पू स्वर्णकार का शव बरामद, इलाके में सनसनी

संवाददाता – रमण कुमार

मधेपुरा – मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर वार्ड नंबर 7 में बीते मंगलवार से गायब पप्पू स्वर्णकार का शव सड़े-गले अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि पप्पू जिसके दूकान पर काम करता था, उसी ने उसे बीते मंगलवार की रात फोन कर बुलाया था। तभी से पप्पू गायब चल रहा था। आज पप्पू का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर बांसबारी में सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिवार वाले और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और उसके हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामपुर में मधेपुरा-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच 107 को जाम कर दिया गया। पप्पू की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पप्पू के परिजनों ने बताया कि पापू गांव के ही राजेंद्र यादव के पुत्र दीपक के पास सोना-चाँदी का जेवर आदि बनाने का काम करता था। मंगलवार की रात उसे दीपक ने ही फोन कर बुलाया था। परिजनों पप्पू की हत्या का सीधा-सीधा आरोप दीपक पर लगाया है। इस सम्बन्ध एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *