कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी की हुंकार

दिल्ली – कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस के कारण देश में डर और नफरत का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली का आयोजन दिल्ली में किया है। जिसमें देश के तमाम जगहों से कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की हालत आप लोगों से छिपी नहीं है। केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तभी से देश में नफरत और क्रोध का माहौल बढ़ता ही जा रहा है। साथ ही राहुल गांधी ने ‘ रैली में यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार में भविष्य का डर, महंगाई का डर और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *