गोवा में कांग्रेस को जोरदार झटका

गोवा – गोवा में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। खबर है कि कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा है। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि सभी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रुडोल्फो फर्नांडीज के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि गोवा विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या 40 है। जिसमें बीजेपी के पास 20 विधायक हैं, वहीं कांग्रेस के पास 11 थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *