नई दिल्ली – पार्टी का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की कमान अब वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों में आ गई है। चुनाव में जहां मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार रहे शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले, साथ ही 416 वोट खारिज किए गए। बता दें कि 24 साल पहले सीताराम केसरी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे और आज मल्लिकार्जुन अध्यक्ष बने।
चुनाव में हार के बाद शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान की बात है। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली सहित पूरे देश में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं जश्न मनाते नजर आये।