साल 2022 के दिसंबर में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बाबत सीईसी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव के तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरण किए जाएंगे। जहां पहले चरण के चुनाव में 89 विधानसभा सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर मतदान डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।