कोरोना की तीसरी लहर के आने को लेकर जारी चर्चाओं के बीच केरल में अब जीका वायरस के भी दस्तक देने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक इन मामलों की पुष्टि होना बाकी है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केरल में जीका वायरस के अबतक दस मामले सामने आए है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) में जांच के लिए 13 सैम्पल भेजे गए थे. जिनमें से दस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.