रिम्स में तृतीय श्रेणी के लिए विभिन्न पदों पर की जाएगी नियुक्ति

रांची – रिम्स में तृतीय श्रेणी के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में तृतीय श्रेणी के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी 1 नवंबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर पाएंगे। साथ ही 2 दिसंबर तक इसको लेकर होने वाली परीक्षा के लिए शुल्क भुगतान कर पाएंगे। इस परीक्षा में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की आखिरी तिथि 5 दिसंबर तय की गयी है। इसके अलावा 7 से 8 दिसंबर की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अशुद्ध जानकारी को संशोधित कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपए और सामान्य व्यक्ति के लिए 100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.jssc.nic.in की वेबसाइट पर भी जाकर वैकेंसी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *