राज्‍य सेवा के 19 अधिकारियों को संयुक्त सचिव में मिली पदोन्नति

रांची – झारखंड सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 19 उप सचिव स्तर के अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति पाये संयुक्त सचिव जिस विभाग में पदस्थापित हैं, वे फिलहाल प्रोन्नति वाले पद पर उसी विभाग में अगले आदेश तक बने रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। उप सचिव से संयुक्त सचिव बनाये गये पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। अजय कुमार सिंह एवं रंजीत रंजन प्रसाद (ग्रामीण विकास), संजय दूबे (भवन), पंकज चौधरी (खान), मणिभूषण श्रीवास्तव एवं फ्लोरेंस तिर्की (उत्पाद), सुधीर कुमार वर्मा (स्वास्थ्य), अखिलेश कुमार (वित्त), सुधीर कुमार उपाध्याय (गृह) हैं। इसके अलावा आलोक कुमार (कृषि), श्यामानंद झा (पेयजल), सुजीत मुखर्जी (पथ), धर्मेंद्र कुमार दीक्षित (पर्यटन), संजय कुमार (राजस्व पर्षद), रमाकांत प्रसाद (महाधिवक्ता कार्यालय), छत्रबली दास (जेपीएससी), जीत मोहन भगत (महिला बाल विकास), सत्यदेव भगत (ऊर्जा) एवं विजय कुमार टोप्पो (राजस्व) भी शामिल हैं। इसके अलावा 50 अवर सचिव स्तर के पदाधिकारियों को भी उप सचिव में पदोन्नति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *