बोकारो पुलिस ने चोरी की 20 बाइक की बरामद

बोकारो- पुलिस ने बाइक चोर गिरोह द्वारा चोरी की गई 20 बाइक को बरामद करने में सफलता पाई है। दरअसल बीते तीन महीनों से ज़िले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को बाइक चोरी स जुड़े मामलों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।  जिसके बाद बेरमो एसडीपीओ के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सात थाना क्षेत्रों से उड़ाई गई 20 बाइकों को बरामद करने में सफलता हासिल की।  दरअसल पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व नारायणपुर निवासी हेम्रबम मांझी को एक चोरी के बाइक सहित दबोचा था।  फिर उसे जेल भेज दिया था, पुलिस ने जब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसके द्वारा तिल्ली माँझी का नाम बताया गया। जिसके बाद उसे भी धर दबोचा गया। तिल्ली माँझी के  निशानदेही पर पुलिस ने सात विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई बाइक चोरी की घटना का उद्भेदन किया। बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने बताया कि तिल्ली से हुई पुछताछ में बाइक चोरी गिरोह में धनबाद निवासी पिंटू तुरी का नाम सामने आया है। उसके गिरफ्त में आते ही ज़िले में अबतक हुए बाइक चोरी की घटनाओं में अधिकांश मामलों का खुलासा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *