राज्य खेल एवं पर्यटन सचिव सहित 4 पदाधिकारियों ने सिमडेगा का किया दौरा

सिमडेगा: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, निदेशक क्रीड़ा निदेशालय जीशान कमर, निदेशक पर्यटन नीतीश कुमार झारखंड रांची एवं प्रबंध निदेशक झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड रांची आर रॉनिटा आज सिमडेगा आगमन हुआ। सबसे पहले परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उपायुक्त समेत जिला अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। उसके बाद उपायुक्त ने उन्हें कार्य स्थल पर ले जाकर जिले में प्रस्तावित इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सहित खेल के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी, मौके पर उन्होंने इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण और मुआयना किया। उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण के लिए 13.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, साथ ही भूमि संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी कर तैयार है, और प्रस्ताव व आवंटन मांग रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। वहीं सचिव अमिताभ कौशल ने सूचना भवन की छत से सिमडेगा जिले में इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के निर्माण कार्य के अनुमान एवं मॉडल प्रारूप की समीक्षा की, उन्होने कहा कि जिले में खेल के क्षेत्र में कार्य होनी चाहिए, उन्होने मौके पर कार्यों की समीक्षा के क्रम में स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि भी उपयुक्त बताया साथ हीं स्टेडियम निर्माण कार्य से संबंधित अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। हॉकी के क्षेत्र में सिमडेगा बेहतर स्थान पर रहा है, जिले में खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए स्टेडियम की सुविधा होनी चाहिए। सिमडेगा जिले में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है, जिले में पहला अन्तरर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बनेगा। जिले में नेशनल लेबल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिसके बाद उन्होंने बाजार टांड़ स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया सिमडेगा जिला में पहला एथलेटिक्स स्टेडियम निर्माण एवं भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

सुशांत गौरव उपायुक्त सिमडेगा 

REPORT: ANKIT PASWAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *