गुमला: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के बी.एन जालान कॉलेज के पास सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। यह हादसा मोटरसाइकिल और पिकअप ट्रक की आमने-सामने की भीड़ जाने के कारण हुआ, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों में से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिसई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर मृत छात्र के शव को अपने कब्जे ले लिया और थाना पारिसर ले गए। वहीं अन्य दो छात्र को रेफ़रल अस्पताल सिसई में इलाज के लिए पहुँचाया दिया गया।
मृत छात्र की पहचान रविन्द्र साहू, उम्र-18 वर्ष, पिता-द्वारिका साहू, ग्राम-सकरौली की गई और अन्य दो घायल छात्र में रमेश उराँव, उम्र-18 वर्ष, पिता-घखुल उराँव, ग्राम-सकरौली और अर्जुन साहू, उम्र-19 वर्ष, पिता-मुनेश्वर साहू, ग्राम-सकरौली के तौर किया गया है।