झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जग्गरनाथ महतो(Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto) की तबीयत वापस से बिगड़ गई है। इससे पूर्व चेन्नई में उनका कोरोना संक्रमण के दौरान लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था, ठीक होने के बाद उन्होंने अपना काम काज शुरू कर दिया था।

रांची: जगरनाथ महतो की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ जाने पर, देर रात उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि उनके बेटे अखिलेश महतो ने की और बताया कि उन्हें कुछ विशेष स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद मंत्री का चेन्नई में लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। चेन्नई से झारखंड ठीक हो कर लौटने के बाद उन्होंने अपना काम काज शुरू कर दिया था। बताया जारा है कि मंत्री को दस्त की समस्या थी। डॉ तापस शिक्षा मंत्री का इलाज कर रहे हैं और मेदांता के चिकित्सकों की निगरानी में रहेगें।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को कोरोना से संक्रमित होने के बाद सबसे पहले रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर रखा गया था। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखने का फैसला किया गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई एयर एम्बुलेंस ले जाया गया।

चेन्नई में मंत्री जगरनाथ महतो के लिए एक डोनर मिला और एमजीएम अस्पताल, चेन्नई के प्रबंधन और डॉक्टरों की देखरेख में लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया, ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल रहा। रांची के मेडिका में भर्ती शिक्षा मंत्री की हालत में 1 अक्टूबर, 2020 से जब सुधार नहीं हो रहा था, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सलाह पर उन्हें लंग्स ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में एयर लिफ्ट कर भर्ती कराया गया था।

REPORT: ANKIT PASWAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *