चान्हो में सोहराई जतरा का आयोजन 29 अक्टूबर को

रांची – चान्हो में टांगर जतरा खूटा के पास आगामी शनिवार को बारह पड़हा सोहराई जतरा का आयोजन विभिन्न समुदायों के सहयोग से किया जाना है। इस दौरान सांस्कृतिक रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। जहां जतरा में लुंडरी, बरहे, बेजांग सहित विभिन्न मौजा के लोग पारंपरिक वेशभूषा, सरना झंडा, सांस्कृतिक प्रतीक चिन्ह, रंपा-चंपा, कड़सा के साथ शामिल होंगे। इस बात की जानकारी टांगर मुखिया देवंती उरांव ने दी है। उन्होंने बताया कि जतरा का आयोजन 29 तारीख यानी शनिवार को होगा। जिसकी शुरुआत मौजा के प्रमुख पहान साधु उरांव और उनके सहयोगी द्वारा जतरा खूंटा पर पूजा अर्पित कर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *