सरायकेला – सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पिता शिबू सोरेन व पूरे परिवार के साथ सोहराय मनाने सरायकेला जिला के चांडिल स्थित धातकीडीह अपने ननिहाल पहुंचे। जहां उनके पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद सीएम वहां से सड़क मार्ग से अपने ननिहाल पहुंचे। ननिहाल पहुंचने पर सीएम सहित उनके पूरे परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं समेत जिले के वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरा जिला प्रशासन मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद की गई थी।
