खलारी– रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा ने गुरुवार को खलारी कोयलांचल का दौरा करने पहुंचे। डकरा में मोर्चा के एनके एरिया के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष फागु बेसरा का बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। एनके एरिया के अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने केंद्रीय अध्यक्ष से रैयत विस्थापित की समस्या को लेकर बातचीत भी की। जिस पर उन्होंने जल्द ही इन समस्याओं को लेकर सीसीएल स्तर पर मामले को उठाने की बात कही। फागु बेसरा ने कहा की सीसीएल के सभी क्षेत्रों में विस्थापितों की समस्याओं को प्रबन्धन दरकिनार कर खदान चला रहा है। इन सभी मामलों को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा जल्द ही राज्य सरकार से मिलकर उनके मांगों को रखेगा। वर्तमान में झारखंड सरकार के द्वारा विस्थापितों के लिए कई प्राथमिकता देने की घोषणा की गई है। स्थानीय स्तर पर 75 प्रतिशत लोगों को रोजगार देने की घोषणा के बावजूद भी आउटसोर्सिंग कंपनी और प्रबंधन की मिलीभगत के कारण स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर इकबाल हुसैन,रामचन्द्र उरांव,जालिम सिंह,अमृत भोगता, रंथू उरांव, जगरनाथ महतो,रामलखन गंझू,जेपी महाराज,गुरुदयाल साव,तुलसी गंझू,सहित कई लोग मौजूद थे।