झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, राष्ट्रपति के अपमान पर बीजेपी का प्रदर्शन

*बीजेपी ने सदन में उठाया राष्ट्रपति के अपमान मुद्दा

*कांग्रेस ने शिक्षा को धर्म से जोड़ने का बीजेपी पर लगाया आरोप

रांची– झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुक्रवार से शुरुवात हो गई हैं। सत्र के शुरु होने से पूर्व राज्य के दिवंगत विभूतियों को याद कर उन्हें श्राधांजलि दी गई। जिसके बाद विधान सभा स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की शुभकामनाएं दी। साथ ही मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी बधाई दी। वहीं सदन में बीजेपी की ओर से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर किये गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध जताया गया। सदन में जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिपकर द्वारा सोमवार तक के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।  वहीं सदन के बाहर बीजेपी के विधायक इस मुद्दे पर धरना पर बैठे नजर आए।  बीजेपी विधायको ने यह नारा लगाया कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को अपमानित करने वाली सोनिया गांधी राहुल गांधी माफी मांगे। वहीं सदन के पहले दिन कांग्रेस पार्टी की ओर से उर्दू स्कूलों का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी उर्दू स्कूलों के मुद्दे पर सदन के बाहर धरने पर बैठे नजर आए । इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले 15 सालों में बीजेपी सरकार के दौरान उर्दू स्कूलों से बीजेपी को प्रॉब्लम नहीं थी।  अब बीजेपी हमारी सरकार में उर्दू स्कूल पर प्रोपेगेंडा सेट कर रही है।  उर्दू भाषा को बीजेपी तहस नहस करना चाहती है शिक्षा में भी बीजेपी अब हिंदू मुस्लिम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *