राजधानी रांची से लेकर धनबाद तक ईडी की छापेमारी  

धनबाद:- झारखंड में शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी के साथ शुरू हुई।  एक तरफ राजधानी रांची में झारखंड खान एवं भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की।  वहीं दूसरी ओर धनबाद जिले में कोयला आउटसोर्सिंग कंपनियों के 9 ठिकानों पर भी ईडी ने छाप मारा। साथ ही  सभी कंपनियों के कार्यालय को सील कर दिया।  शुक्रवार की सुबह 11 बजे से ही ईडी के अधिकारी कंपनियों के कार्यालयों को खंगाले पहुँच चुके थे। इस दौरान  किसी को अंदर आने या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई।  वहीं कंपनी मालिकों के घरों की तलाशी भी ली गई।  आपको बता दे की धनबाद के  देव प्रभा, धनसार इंजीनियरिंग (डेको), हील टॉप हाइराइज , जीटीएस ट्रांसपोर्ट, संजय उद्योग, नवीन तुलस्यान समेत कुल नौ कंपनियों के कार्यालयों पर छापा मारा गया है। बड़ी बात तो यह रही ईडी के अधिकारी बंगाल की नंबर की गाड़ियों में सवार हो कर पहुंचे थे। वहीं ईडी की इस कार्रवाई के बाद से झारखंड की सियासत पर भी असर पड़ेगा। देखना होगा की ईडी की इस छापेमारी क्या कुछ बाहर निकाल कर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *