खूंटी मे हुई पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, मारा गया नक्सली लाका पाहन

खूंटी:- पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली लाका पाहन को मार गिराया है। लाका पाहन इन दिनों पीएलएफआई संगठन का रीजनल कमेटी सचिव का पदभार संभाल रहा था। वहीं खूंटी पुलिस कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास छौ नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं पुलिस को इस कार्यक्रम में लाका पाहन के आने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने एक सफल रणनीति के तहत लाका पाहन को पकड़ने की योजना बनाई। इसी दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में लाका पाहन मारा गया। वहीं इस मुठभेड़ के बाद से पुलिस अन्य नक्सलियों की तलाश में आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है।  पुलिस कप्तान अमन कुमार ने बताया कि लाका पाहन के ऊपर 45 से ज्यादा मामले दर्ज है।  जिसमें खूंटी जिले के विभिन्न थानों में 40 मामले दर्ज है। वर्ष  2008 में लाका पाहन संगठन में जुड़ा और लगातार कई हत्याकांड, लूट, अपहरण, पुलिस पर हमले जैसे संगीन कांडो में उसकी सहभागिता रही।  पुलिस ने इसे पहले भी उसे गिरफ्तार किया था, 2020 में बेल पर बाहर आने के बाद संगठन के द्वारा नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की जिम्मेवारी उसे दी गई थी। संगठन में ओहदा बढ़ने के बाद वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। खूंटी  पुलिस लाका पाहन के मारे जाने को बड़ी सफलता मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *