मुड़मा जतरा का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

रांची – राजधानी रांची के मांडर में दो दिवसीय मुड़मा जतरा की शुरूआत हो गई। जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। वहीं इस उद्घाटन समारोह में सांसद सुदर्शन भगत, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, बीजेपी के राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर सहित अन्य उपस्थित हुए। इसका समापन बुधवार को होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुड़मा में लगने वाले जतरा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस जतरा मेले का अलग इतिहास है। हमें इसके इतिहास को जानना चाहिए। यह हमारी परंपरा का संवाहक है। हमारे इतिहास से यह जतरा जुड़ा हुआ है। साथ ही हमें आने वाली पीढ़ी के लिए भी इस जतरा के महत्व से अवगत कराना चाहिए। यह हमारे अतीत का स्वर्णिम अध्याय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *