पलामू में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

पलामू- मेदिनीनगर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।  वहीं पुलिस ने अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए मेदिनीनगर साहित्य समाज चौक के समीप से चोरी किए गए मोटरसाइकिल और दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर डाल्टेनगंज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई नौ मोटरसाइकिल को पिपरा थाना अंतर्गत कुंडपर से बरामद किया। इसके साथ ही दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए पलामू एसपी चन्दन सिन्हा ने कहा कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह लगातार बिहार से पिकअप वाहनों से डाल्टनगंज शहर आते थे और विभिन्न स्थलों से मोटरसाइकिल चोरी कर पड़ोसी राज्य बिहार में 6 से 10 हजार में बेच दिया करते थे।  एसपी सिन्हा ने कहा कि इस मामले में कुल 9 मोटरसाइकिल के साथ चार अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार किया गया और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *