देवघर में नकली साॅस बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, कुल 80,000 का लगाया अर्थदंड, फैक्ट्री सील

देवघर – मोहनपुर प्रखण्ड अंतर्गत हिरना ताड़ में शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांडी ने छापेमारी कर नकली साॅस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के आदेशानुसार फूड सेफ्टी टीम द्वारा मोहनपुर प्रखण्ड अंतर्गत हिरना ताड़ स्थित आरके ट्रेडर्स फैक्ट्री में छापेमारी की गई।  छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में नकली साॅस बनाटे हुए कामगारों पकड़ा गया। वहीं फैक्ट्री के गोदाम में भारी मात्रा में साॅस की बोतले व उनपर लगाए जाने वाले स्टिकर भी बरामद किये गए। छापेमारी में भिन्न भिन्न प्रकार के साॅस (टोमेटो, चीली) बनाए जा रहे थे।  जिनमें कोहड़ा के अलावा कलर का उपयोग किया जा रहा था। इसके अलावे छापेमारी के क्रम में फूड सेफ्टी टीम के द्वारा पाया गया कि प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की फूड सेफ्टी गुणवत्ता एवं साफ सफाई के कोई भी मानक का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। साथ हीं उक्त प्रतिष्ठान में चैमिन को बनाकर जमीन पर रखकर पेक किया जा रहा था। जिसे देखते हुए प्रतिष्ठान पर  60,000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यापार करने एवं शेड्यूल फोर का उल्लंघन करने पर 20,000 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और सभी सामान को जप्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *