ईडी कार्यालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी कार्यालय के बाहर लगाया बीजेपी का पोस्टर

रांची- सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पूरे देश में आंदोलनरत है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आज ईडी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन किया।  इस बीच युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आज हाथों में बैनर पोस्टर लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर बीजेपी के बैनर पोस्टर लगाए।  विरोध स्वरूप ईडी कार्यालय को बीजेपी कार्यालय बताया गया। ईडी कार्यालय के बाहर उन्होंने बीजेपी कार्यालय का पोस्टर लगाया।  कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही है कि ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से की जा रही पूछ ताछ बीजेपी के इशारे पर की जा रही है। आपको बता दे की नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा लगातार सोनिया गांधी व राहुल गांधी से पूछ ताछ हो रही है। वहीं आज दिल्ली में भी प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद अन्य राज्यों एवं झारखंड के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की  ओर से प्रदर्शन और तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *