बोकारो- झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग के आदेशानुसार पेटरवार प्रखण्ड के बुंडू पंचायत भवन के सभागार में प्रखण्ड के विभिन्न पैक्स का संयुक्त सदस्यता वृद्धि अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो एवं बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति के द्वारा संयुक्त रूप फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक लंबोदर महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पैक्स से किसानों को अवश्य जुड़ना चाहिए, पैक्स किसानों की कई तरह से सेवा देती है। जिसमें बीज, खाद, कीटनाशक के साथ-साथ उचित मूल्य पर उत्पादित फसलों की खरीदारी भी करती है। मौके पर सहयोग समितियां के सहायक निबंधक पदाधिकारी नीलम कुमारी ने कहा कि सदस्यता अभियान में किसानों को संबंधित पैक्स से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी जितेंद्र भगत ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें ₹10 सदस्यता शुल्क तथा ₹100 शेयर शुल्क निर्धारित है। इस कार्यक्रम में अंकेक्षण पदाधिकारी विनोद कुमार राय, विकास कुमार, सांसद प्रतिनिधि रितेश सिन्हा सहित विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष सदस्य ग्रामीण उपस्थित थे