जामताड़ा में आजसू महिला मोर्चा का गठन

जामताड़ा – जामताड़ा आजसू पार्टी ने जिले में अपना जनाधार बढ़ाते हुए महिला मोर्चा का गठन किया है। बता दें कि आजसू आवासीय कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आजसू केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए सीता मुनि हांसदा (पूर्व मुखिया) के नाम की घोषणा किया। साथ ही उन्हें माला और पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर तरुण गुप्ता ने कहा कि जब तक राजनीति में महिलाएं जागरूक और सजग नहीं होगी, तब तक हम परिवर्तन के इस दौर में पीछे रह जाएंगे। वहीं इस मौके पर नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीतामुनि हांसदा ने कहा कि पार्टी ने जो भी मुझे जिम्मेवारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का काम करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *