पाकुड़- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सदर प्रखंड के कालीदासपुर गांव निवासी 50 वर्षीय हुडिंग मुर्मू के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक मृतक बीते रात से लापता था। जिसका शव सुबह गांव के सामने पाया गया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मिंटू भारती दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों सहित परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के इस मामले में थाना प्रभारी मिंटू भारती ने बताया कि किसी अज्ञात अपराधियों ने हुडिंग मुर्मू के सिर पर भारी पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।