जामताड़ा में ओवर ब्रिज का लोकार्पण

जामताड़ा – दुमका सांसद सुनील सोरेन ने ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। आपको बता दें कि जामताड़ा रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे फाटक में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। जिसका भाजपा के दुमका सांसद ने लोकार्पण किया। मौके पर पूर्व रेलवे आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर ङीआरएम परमानंद शर्मा ने बताया कि किसी कारण वश लोकार्पण करने में देरी हुई। वहीं दुमका सांसद सुनील सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जामताड़ा रेलवे फाटक में ओवरब्रिज की माँग यहां के लोगों की वर्षों पुरानी माँग थी। जिसे पूरा करने का काम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *