पाकुड़ में जारी है खादन मापी का काम, लीज अवधि समाप्त खदानों की होगी जांच

पाकुड़– जिले में पत्थर खदानों की लीज अवधि के खत्म होने पर उनकी मापी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  31 मार्च 2022 तक समाप्त हुए पत्थर खदानों की लीज अवधि के बाद अब इनकी मापी कर यह पता लगाया जाएगा कि जितना पत्थर उत्खनन के लिए लीज प्रदान किया गया था उससे ज्यादा पत्थर उत्खनन तो नहीं किया गया है।  ऐसे में रांची से गई जियोलॉजिकल विभाग के 4 सदस्यों की टीम सैटेलाइट जीपीएस के माध्यम से पत्थर खदानों की जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2022  को कुल 39 पत्थर खदानो की टीम जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *