जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर– सिदगोड़ा पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की  भुईयाडीह क्षेत्र में ब्राउन सूगर बेचा जा रहा है। जिसके बाद एक टीम का गठन करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना देने के उपरांत छापेमारी की गई।  जहां से एक युवक को धर दबोचा गया।  युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की गई है। वही पूछताछ में पकड़ाए आरोपी ने बताया कि दो अन्य युवक भी इस काम में संलिप्त है जिनकी देखरेख में यह ब्राउन शुगर का काम चल रहा है।  उन दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *