केएन त्रिपाठी का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना टूटा

झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना टूट गया। उनके द्वारा किए गए नामांकन को रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी देश में कांग्रेस का बॉस बनने का सपना टूट गया है। उनके द्वारा किए गए नामांकन को रद्द किए जाने की जानकारी कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री  ने दिया। श्री मिस्त्री ने बताया कि केएन त्रिपाठी ने जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए जो नामांकन फॉर्म दाखिल किया था, वह मानदंडों को पूरा नहीं कर रहा था। नामांकन में हस्ताक्षर से भी जुड़ी समस्याएं को लेकर रद्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *