रांची-आज 26 जुलाई भारतीय इतिहास के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज से ठीक 23 साल पहले वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर धूल चटाई थी। हालांकि भारत के लिए यह युद्ध जीतना उतना आसान नहीं था। इस युद्ध में हमने भी अपने कई जांबाज सैनिकों को खोया था। आपको बता दें कारगिल विजय दिवस आज देशभर में इन्हीं वीर योद्धाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है। इन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा राजधानी रांची में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा विधायक सीपी सिंह के आवास से फिरायालाल चौक तक निकाला गया। जिसमें रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।