जामताड़ा- साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सियाटाड़ गांव से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों में दिलीप मंडल, प्रकाश मंडल, संजय मंडल और प्रवीण मंडल शामिल है। साइबर थाना पुलिस ने पकड़े गए चारों साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल, 22 फर्जी सिम और दो एटीएम कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। यह साइबर अपराधी केवाईसी अपडेट करने और बिजली बिल बकाया वसूली के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे…. साइबर अपराधियों के बारे में बताया गया हैं कि वे रांची, बोकारो जमशेदपुर के अलावा अन्य राज्यों मे कई लोगों को चूना लगा चुके है। पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि उन्होंने जमशेदपुर कोर्ट के मनैजर पल्लवी कुमारी से बिजली बिल वसूली के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी की है। पुलिस ने चारों साइबर अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।