हजारीबाग के बरही में बरामद हुआ प्रतिबंधित गुटखा

हजारीबाग- बरही के अग्रवाल गली स्थित बंटी ट्रेड्स में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है।  छापेमारी एडिशनल मजिस्ट्रेट एम वी बद्री प्रसाद के निर्देश पर सहायक आयुक्त आशीष कुमार की निगरानी में की गई।  इस दौरान भारी संख्या में बिना जीएसटी का पान मसाला, कमला पसंद, पान बहार, शिखर और रजनीगंधा आदि गुटखा बरामद किया गया।  मौके पर अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की लिए पिछले तीन महीनो से निगरानी की जा रही थी। पूरे तथ्य सामने आते ही दल ने सोमवार की रात से ही प्रत्येक गतिविधियों पर नज़र रखे हुए थे। मौका मिलते ही दल के सदस्यों के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें उन्हें सफलता मिली मौके पर ही दल को दूसरे स्थान पर भी गोदाम होने का पता चला है। वहां भी छापेमारी की प्रक्रिया जारी है।   छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे हो अधीक्षक ने बताया कि जीएसटी धारा के तहत सभी माल की सूची तैयार कर गोदाम सील कर दिया गया है। इस छापेमारी में लगभग 50 लाख से अधिक की सामग्री बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *