संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – थोक व्यापारी से हथियारबंद अपराधियों ने तीन लाख रुपए लूट लिए। बताया जाता है कि व्यापारी मधेपुरा सदर अनुमंडल के गम्हरिया से पूर्णिया गुलाबबाग मंडी बस ले जा रहे थे। बस जब सिंहेस्वर के कटैया स्कूल के पास पहुंची, तो एक बाइक सवार ने बस के आगे आकर बस को रोक दिया। बाइक पर 2 लोग सवार थे, बाइक रुकते ही एक व्यक्ति बस के भीतर प्रवेश किया और बस में पहले से सवार अपने आदमी से पूछा कि तुम्हारा किससे झगड़ा हुआ था। उक्त व्यक्ति ने उस व्यापारी का नाम बताया। फिर दोनों ने मिलकर जोर जबरदस्ती कर व्यापारी को बस के नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे और उसका बैग लेकर आराम से चलते बने।