शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

संवाददाता – पंकज कुमार

बाढ़ – खेत-खलिहान से गंगा दियारा तक शराब कारोबारियों पर बाढ़ पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की है। एक ईमानदार अधिकारी के रूप में चर्चित ‘केके पाठक’ के पदभार संभालते ही लगता है बिहार के तमाम पुलिसकर्मी एक्टिव मोड में आ गई है। शराब कारोबारियों के विरुद्ध हर थाना क्षेत्र में जबरदस्त कार्रवाई चल रही है। पटना जिला का बाढ़ अनुमंडल भी उससे अछूता नहीं है। बाढ़ अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में भी शराब कारोबारियों पर ग्राउंड जीरो की कार्यवाही जारी है। बाढ़ पुलिस भी बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खेत-खलिहान से लेकर दियारा तक की खाक छान रही है। जहां हजारों लीटर निर्मित-अर्ध निर्मित देसी शराब नष्ट किए जा रहे हैं। भट्टियां ध्वस्त किए जा रहे हैं साथ ही कच्चे माल बर्बाद किए जा रहे हैं। बता दें कि बाढ़ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से 2 दिनों के अंदर 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *