रिपोर्ट: अंकित पासवान/साधना न्यूज
साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी मृतक रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। उसने आपराधिक रिट में कहा था कि उसे पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है।

रांची/साधना न्यूज़: झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या की जांच अब सीबीआई के हाथ। झारखंड हाई कोर्ट द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों मृतक रूपा टिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।
मृतक रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक आपराधिक रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। उसने आपराधिक रिट में कहा था कि उसे पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इसलिए इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या मामले को लेकर अनुरंजन अशोक और तीरथ नाथ आकाश ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका भी दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
दाखिल याचिका में कहा गया था कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की 3 मई 2021 को हत्या कर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की, उनकी हत्या की गई है। उन्होंने अदालत से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके।