JHARKHAND VIDHANSABHA MONSOON SESSION 2021(रांची): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार 3 सितंबर से शुरू हो चुका है। आपको बता दें की यह सत्र 3 से 9 सितंबर तक चलेगा और इस सत्र में पाँच दिन का कार्यदिवस बनाया जाएगा। इस सत्र के पहले दिन ही सदन में भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू हो गया। वहीं सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा शोक संदेश पढ़ने के दौरान सदन में भाजपा ने हंगामा किया। बताते चले की बाबूलाल मरांडी को शोक संदेश पर बोलने का समय नहीं देने पर भाजपा विधायकों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।
शुक्रवार को शुरू हुए झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन के शोक संदेश को पढ़ते वक्त बीजेपी के हंगामे पर नाराजगी जताई और स्पीकर महतो ने कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भी एक दिन गुजरेंगे इसके बाद श्रद्धांजलि होगी तो क्या तब भी ऐसा ही होगा? यह एक अच्छा तरीका नहीं है।
आपको बता दें की इस बार झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिनों तक चलेगा(3 से 9 सितंबर, 2021), और 4 और 5 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सदन में अवकाश रहेगा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट 6 सितंबर को पेश किया जाएगा। मौजूदा सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होगा और एक दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।
सरकार संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में भी रखेगी। आगामी 9 सितंबर को सत्र समाप्त होगा। इधर, जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार 6 सितंबर 2021 को दूसरी पाली में ज्वलंत विषय पर विशेष चर्चा करेगी सरकार। वहीं, सत्र के दौरान जाति जनगणना से संबंधित को लेकर विशेष चर्चा हो सकती है।
रिपोर्ट- अंकित पासवान/ साधना न्यूज