ईचागढ़ विधायक सविता महतो अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर – ईचागढ़ से झामुमो विधायक सविता महतो की तबीयत बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए टीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बता दें कि झारखंड के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो की विधायक सविता महतो की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि विधायक सविता महतो को पेट में दर्द की शिकायत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *