धनबाद में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ जवान पर किया जानलेवा हमला

धनबाद – पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद कोयला चोरी की घटनाएं रुक नही रही। कोयला तस्करों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब वे सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करने से नही चूकते। एक ऐसा ही मामला बाघमारा BCCL के एरिया ब्लॉक-2 में घटित हुआ।  जहां बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब 40 की संख्या में कोयला चोरों ने K K link साइडिंग में सीआईएसएफ के जवान एम के चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। जवान की घसीट-घसीट कर पिटाई की गई।  जवाबी कार्रवाई में जवान ने अपनी आत्मरक्षा में फायरिंग भी की इसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। साथियों ने घायल जवान को डुमरा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ सीआईएसएफ के वरीय अधिकारी, कोयला कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे औऱ मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि कोयला तस्कर इलाके में कोयला चोरी करने गए थे।  जिसके बाद उनका सामना  जवान से हुआ। जवान ने जब चोरी करने से रोका तो तस्करों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल बाघमारा पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *