रिपोर्ट- जीतेन सार
तमाड़- तमाड़ प्रखंड के लुंगटू गांव में आज आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया…. जिसमें तमाड़ विधायक विकास मुंडा और रांची उपायुक्त छवि रंजन पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम से जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने की बात कही…. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अक्सर राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित कई अन्य मुलभुत समस्याओं को लेकर प्रखंडों के चक्कर काटने पड़ते थे…. उन सारी समस्याओं का हेमंत सोरेन सरकार एकमुश्त समाधान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को चला रही है…. इस कार्यक्रम के तहत जो आंकड़ा आयेगा वो एक ऐतिहासिक आंकड़ा होगा कि एकमुश्त लोगों की समस्याओं का समाधान करने में झारखंड सरकार के इस पहल को अन्य राज्य उदाहरण के तौर पर लेंगे। उपायुक्त छवि रंजन ने लोगों से अपिल करते हुए लोग शिविर में आ कर इसका लाभ उठाने और कोरोना का टीका भी लगवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल और परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया।