रांची – झारखंड की उपराजधानी दुमका में हुई अंकिता हत्याकांड मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मामले में हाईकोर्ट ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक और दुमका एसपी को निर्देश दिया है कि तत्काल अंकिता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। साथ ही जल्द से जल्द अनुसंधान कर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करें। आपको बता दें कि चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट्स पर इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। वहीं हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि यह घटना अमानवीय है। इसपर प्रशासन को ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।