आग से दो की मौत

पाकुड़ – बिजली के तार की निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। इस आग में दो लोग सहित एक एक मवेशी की मौत हो गयी। घटना पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव का है। जहां शॉर्ट सर्किट से हुई इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पिता पुत्र शॉर्ट सर्किट से लगी आग बुझाने के क्रम में करंट लगने से आग में फंस गए और उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सरकार से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *