रांची – भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के बुलावे पर बाबूलाल मरांडी दिल्ली के लिए उड़ान भरी। उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में वे भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। जानकारों का कहना है कि झारखंड की राजनीति कभी भी करवट ले सकती है। कयास लगाए जा रहें हैं कि भाजपा अब झारखंड में अपना भविष्य तलाश करने में जुट गई है।