रांची – सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है। यह नियुक्ति वितरण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में 16 जुलाई को किया जायेगा। जिसके तहत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों के कुल 10,000 नियुक्ति पत्र वितरण किए जायेंगे। रांची के नये उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।