3 माह से नहीं मिला लभुकों को राशन

पाकुड़ जिला के सदर प्रखंड के कोलाजोड़ा गांव के ग्रामीण विगत तीन माह से राशन का लाभ नहीं उठा पा रहे है। दरअसल इस गाँव के जन वितरण प्रणाली विक्रेता शंकर शाह द्वारा ग्रामीणों को तीन माह से राशन वितरण ही नहीं किया जा रहा है। जिससे लाभुकों में खासा आक्रोश व्याप्त है।  राशन नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय आकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता शंकर शाह के खिलाफ शिकायत की।  ग्रामीणों का कहना है कि जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से मुलाकात नहीं हो पाती है, आखिर  किस कारण से उन्हें 3 माह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इससे पूर्व भी इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में शिकायत करने पर भी इनकी समस्या का निदान नहीं हो पाया  है। अब विगत 3 माह का खाद्यान्न नहीं मिलने के करण ग्रामीण अब भुखमरी की कगार पर है।  राशन कार्ड लाभुकों ने जल्द से जल्द खाद्यान आपूर्ति की किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *