एक तरफा प्यार में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास

दुमका– नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक तरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने एक युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे युवती की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर कार्यपालक दंडाधिकारी चन्द्रजीत सिंह और एसडीपीओ नुर मुस्तफा ने हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह अंकिता घर में सोई हुई थी। तभी आरोपी शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती माचिस जला कर उसके ऊपर फेंक दिया। दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि मामला एकतरफा प्यार का है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पीड़िता दुमका के व्यवसायी संजीव सिंह की बेटी अंकिता है। जिसे उसके ही पड़ोस में ही रहने वाला शाहरूख काफी समय से परेशान कर रहा था। जिसके बारे में अंकिता ने घरवलों को भी बताया था। शाहरूख अंकिता पर दोस्ती का दबाव डाल रहा था। अंकिता ने उसकी बात नहीं मानी तो लड़के ने अंकिता को धमकाया भी कि अगर मेरा कहा नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें मार डालूंगा। वहीं आज उसने अपनी वाहसी सोच को अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *