खेल और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर अभेद घेरा

रांची – आज 9 अक्टूबर यानी रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसकी सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से तैयार है। स्टेडियम के बाहर और भीतर पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए अभेद घेरा बनाया गया है। कल शनिवार को ही सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिया गया था। दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें चार आईपीएस, 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 1500 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती स्टेडियम के आसपास की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *